फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   smuggler caught with charas

45 लाख की चरस के साथ तस्कर दबोचा

Thu, 08 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 08 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चरस की खेप गुरुवार सुबह एसएसबी जवानों ने गोपिया बैराज के पास बरामद की। बाइक से खेप लेकर आ रहे तस्कर को गाड़ी समेत पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन


वह चरस की खेप लखनऊ के रास्ते दिल्ली ले जाने की फिराक में था। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेपाल सीमा से सटे बलई गांव बार्डर आउटपोस्ट के सहायक सेनानायक रविशंकर कुमार को गुरुवार सुबह नेपाल से चरस की खेप लाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने मिहींपुरवा-चकिया जंगल मार्ग पर गोपिया बैराज के पास उपनिरीक्षक राजकुमार ठाकुर के साथ टीम को रवाना किया।
विज्ञापन


जवान जब चकिया जंगल की ओर नजर रख रहे थे तभी एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आता दिखा। एसएसबी टीम को देखकर वह भागने लगा लेकिन दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से साढ़े चार किलो चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। युवक की पहचान ओमकार वर्मा निवासी रामदयालपुरवा नयापुरवा गायघाट के रूप में हुई है। बरामद चरस और बाइक सीज कर आरोपी को मोतीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।


सहायक सेनानायक ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 45 लाख के आसपास है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए ओमकार ने चरस की खेप को लखनऊ के रास्ते दिल्ली ले जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed