फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   smuggler caught with bettelnut

पांच लाख के नेपाली गुटखा व सुपारी के साथ दो तस्कर धरे

Thu, 24 Sep 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 24 Sep 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी ने गुरुवार तड़के एक मैजिक पर लदे पांच लाख रुपये के नेपाली गुटखा और सुपारी की खेप के साथ दो तस्करों को दबोचा है। बरामद तस्करी के माल और तस्करों को कस्टम को सौंप दिय गया है। 
विज्ञापन


गुरुवार की भोर तस्कर नेपाल में बिकने वाले गुटखे की खेप और डेढ़ क्विंटल डली को मैजिक (यूपी 40 टी 2184) पर लादकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर रुपईडीहा सातवीं वाहिनी के इंस्पेक्टर आरआर ठाकुर की अगुवाई में एसएसबी जवानों ने घेराबंदी कर रुपईडीहा-नानपारा मार्ग पर मैजिक रोक ली।
विज्ञापन


गाड़ी पर लदा 318 थैला नेपाली गुटखा, डेढ़ क्विंटल डली बरामद हुई है। सामान की तस्करी करने वाले नानपारा निवासी राजू और गुलालपुरवा निवासी मुबारक अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद माल और तस्करों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरामद डली, गुटखा और डली की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed