{"_id":"c5736d44ccc88aad290fe2766298baaf","slug":"six-smuggler-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल ले जाए जा रहे 18 गोवंश के साथ छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाल ले जाए जा रहे 18 गोवंश के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया क्षेत्र से गोवंश की तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी कर रहे गोवंश तस्करों को पुलिस ने रविवार रात दबिश देकर दबोच लिया।
ये सभी मवेशियों को लादने के लिए ट्रक का इंतजार कर रहे थे। मौके से 18 गोवंश भी बरामद हुए, जिन्हें ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पकड़े गए सभी छह तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
रिसिया थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि रविवार को क्षेत्र से गोवंश की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ बलिदानपुरवा गांव के निकट दबिश दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव से कुछ दूरी पर नूर मोहम्मद के बाग में गोवंश के साथ तस्करों के मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर घेराबंदी कर 18 गोवंशों के साथ छह तस्कर पकड़े गए।
तस्करों की पहचान बलिदानपुरवा निवासी ननके, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद बारीक, मौजीपुरवा मोतीपुर निवासी जाबिर, रानीबंगला मोतीपुर निवासी नासिर और अतीक के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान इन सभी ने ट्रक से गोवंश को पश्चिम बंगाल ले जाने का खुलासा किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ अन्य तस्करों के नाम का भी खुलासा हुआ है। उनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है, जबकि बरामद गोवंशों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।