फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six robbers arrested, cash recovered

छह लुटेरे गिरफ्तार, कैश बरामद

Fri, 02 Sep 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पयागपुर क्षेत्र में गत माह डकैती डालने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार पर 69 हजार रुपये, जेवरात, दो तमंचे, कारतूस आदि बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक चार अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। एसपी ने डकैतों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र में भूपगंज बाजार निवासी आदिल उर्फ पानी वाले बाबा के घर में तीन अगस्त की रात घुसे डकैत जेवरात व डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए थे। डकैतों ने पड़ोस में रहने वाले प्रहलाद के घर भी लूटपाट की। इन घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी ने रानीपुर थानाध्यक्ष, स्वाट टीम प्रभार की टीम बनाई। 
विज्ञापन


टीम ने छानबीन के दौरान लखीमपुर के सिंगाही थाना अंतर्गत ग्राम सिंगहा निवासी अकील उर्फ कालिया, विशेश्वरगंज के बंजारनपुरवा निवासी महमूद आलम व लड्डन बंजारा, नानपारा के बंजारनटांडा निवासी महमूद बंजारा, जमाल बंजारा और श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना अंतर्गत सफी बंजारा को पयागपुर क्षेत्र में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके चार साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों के पास सोने-चांदी के जेवरात, दो तमंचे, छह कारतूस, दो बाइक, चार मोबाइल फोन आदि बरामद बरामद। 69 हजार रुपये मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों व उनके फरार साथियों ने भूपगंज बाजार में डकैती डाली थी। एसपी के मुताबिक डकैतों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed