फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   sister with her lover killed brother

बहन ने प्रेमी संग मिल भाई को मार डाला

Wed, 13 Jan 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 13 Jan 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
sister with her lover killed brother
मिहींपुरवा (बहराइच)। अपने घर में ही प्रेमी से छिपकर मिल रही युवती को छोटे भाई का विरोध करना इतना नागवार गुजरा कि उसने प्रेमी संग मिल भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर घर वाले दौड़े तो बेटे को मरा देख सन्न रह गए। घरवालों ने प्रेमी युगल को कमरे में बंद कर पुलिस को खबर की। युवती के पिता ने बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है। एएसपी ग्रामीण ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। रिश्तों का कत्ल करने वाली ये घटना मंगलवार रात मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिहींपुरवा के मोहल्ला चिकमंडी निवासी राजा (32) पुत्र जयप्रकाश का मोहल्ले की ही नसरीन (30) से प्रेम संबंध चल रहा था। नसरीन का भाई नदीम (27) इसका विरोध करता था और बहन पर नजर भी रखता था।

मंगलवार रात 11 बजे के आसपास परिवार के लोग सो रहे थे। नदीम बहन के कमरे की तरफ पहुंचा तो अंदर से बातचीत की आवाज सुनाई पड़ी।

नदीम ने दरवाजा खोलने को कहा लेकिन नसरीन ने लगभग 20 मिनट बाद दरवाजा खोला। नदीम कमरे में तलाशी करने लगा तो चारपाई के नीचे राजा छिपा मिला। नदीम भड़क उठा।

बहन को खरी-खोटी सुनाते हुए परिवार के अन्य लोगों से शिकायत करने के लिए कमरे से निकलने लगा। इतने में ही राजा ने नदीम को पकड़ लिया। नसरीन ने नदीम का मुंह दबा लिया और दुपट्टे से उसका गला कस दिया।

आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन तब तक बहन उसे मौत के घाट उतार चुकी थी। परिवारीजन नदीम का शव देखकर सन्न रह गए। सभी ने नसरीन और राजा को कमरे में बंद कर दिया, फिर सूचना थाने पर दी।

मोतीपुर के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रेमी युगल को रात तीन बजे थाने ले आई। नदीम के पिता मोहम्मद शरीफ की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की गई है।


एएसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने बताया कि पिता ने अपनी बेटी पर प्रेमी के संग बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। इसके तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा कि आरोपी युवती को महिला थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed