फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   She burned alive to poured kerosene

युवती को केरोसिन डाल जिंदा फूंका

Sun, 05 Mar 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 05 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
She burned alive to poured kerosene
हादसे में छह बच्‍चेे जले
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर मल्लोह में शनिवार की रात एक युवती को रंजिश के चलते गांव के ही छह लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। युवती की चीख पुकार पर दौड़े लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

 
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर मल्लोह निवासी ननका देवी (25) पुत्री कन्हैयालाल यादव रात करीब एक बजे गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए गई थी, मगर काफी देर तक वह नहीं लौटी। परिवार के लोग युवती की तलाश में निकले थे, तभी उसकी चीख खेत की ओर से सुनाई पड़ी। इसके बाद परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ननका आग की लपटों से घिरी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग बुझाई गई।
विज्ञापन


रात में ही एंबुलेंस को फोन कर गंभीर हालत में झुलसी युवती को सीएचसी ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवती ने रविवार देर शाम दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ता कन्हैयालाल की तहरीर पर विशेश्वरगंज पुलिस ने गांव निवासी डब्ल्यू पाठक व उनकी पत्नी, लल्लन पाठक और उनकी पत्नी तथा बब्बन पाठक, राधेश्याम पाठक की पत्नी पर रंजिश के चलते बेटी पर केरोसिन डाल जला कर मारने का आरोप लगाया।


प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, ननका की चाची अनीता यादव ने बताया कि उसका विवाह बलरामपुर जनपद के हिंदू नगर में एक साल पूर्व हुआ था। विवाह के बाद गौना नहीं गया था। इसी साल गौना भेजने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed