फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   sculptures stolen from the temple

ठाकुरद्वारा मंदिर से बेशकीमती मूर्तियां चोरी

Mon, 20 Jul 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 20 Jul 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। बहराइच-गोंडा की सीमा पर स्थित गोंसाईपुरवा गांव में अति प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने रात में राम, सीता व लक्ष्मण की बेशकीमती मूर्तियों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोर मंदिर का दानपात्र और घंटा भी उठा ले गए। मंदिर का पुजारी सुबह से थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया है।

एसओ का कहना है कि उन्हें प्रतिमा चोरी की घटना की जानकारी ही नहीं है। महंत के मुताबिक चोरी गई राम, सीता व लक्ष्मण की प्रतिमा तीन किलो की थीं। दानपात्र में 15 हजार से अधिक चढ़ावा था।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज के गोंसाईपुरवा गांव में अति प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर है। मंदिर में महंत मोहनदास मंदिर की देखभाल के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

मोहनदास का कहना है कि रविवार रात वह प्रतिदिन की तरह रात नौ बजे पूजा-आरती करके अपने कमरे पर चले गए थे। मंदिर में ताला लगा दिया था।

सुबह सात बजे जब वह पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रवेश किया तो अति प्राचीन अष्टधातु की राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं नदारद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर का घंटा और दानपात्र भी चोर उठा ले गए थे। महंत ने तत्काल गांव के लोगों को सूचना दी। सभी ने पुलिस में तहरीर देने को कहा।

महंत मोहनदास सुबह थाने पहुंचे तो पता चला कि थानाध्यक्ष क्षेत्र में गए हैं।

दोपहर तक इंतजार करने के बाद उन्होंने थाने में तैनात दीवान से फिर थानाध्यक्ष के बारे में पूछताछ की तो दीवान ने तहरीर लेकर गांव जाने को कहा लेकिन देर शाम तक जब कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा तो पुन: महंत ने गांव के लोगों को जानकारी दी।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य प्रमोद सोनी को मामले से अवगत कराया तब प्रतिमा चोरी की घटना का पता चल सका।

इस मामले में वशेश्वरगंज थानाध्यक्ष छोटक यादव ने जानकारी होने से इंकार किया। बोले कि कोई भी महंत उनके पास नहीं आया। सुबह से वह थाने पर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed