फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   robbery of 16 lakh

तीन घर और दो दुकान से 16 लाख की चोरी

Thu, 17 Sep 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 17 Sep 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बुधवार रात चोरों के खूब उत्पात मचाया। ब्लॉक प्रमुख महसी समेत तीन मकान व दो दुकानों से चोरों ने 16 लाख की संपत्ति पार कर दी। रुपईडीहा में चोरों ने ट्रांसपोर्ट की चौकीदारी कर रहे युवक को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर नकदी उड़ाई। सभी मामलों में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसी विकासखंड की ब्लॉक प्रमुख ग्राम औराही निवासी विद्यावती पत्नी मेवालाल बुधवार रात परिवार की महिलाओं के साथ छत पर सो रही थीं। परिवार के पुरुष द्वार पर सोये थे। इसी रात मकान के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने चार कमरों का ताला काट दिया।
विज्ञापन


अलमारी में रखी ढाई लाख रुपये नकदी, सात लाख से अधिक के जेवरात, कपड़ा और बर्तन समेट ले गए। देर रात ब्लॉक प्रमुख का पुत्र कमलेश पानी पीने के लिए उठा तो कमरे के ताले कटे देख उसके होश उड़ गए। कमलेश के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 1:30 बजे थाने पर सूचना दी गई लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह मकान से कुछ दूरी पर खेत में टूटी अटैची व बक्से बरामद हुए। थानाध्यक्ष पवन सिंह का कहना है कि तहरीर लेकर जांच शुरू की गई है।

रुपईडीहा के लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट पर बुधवार रात एक बजे के आसपास तीन चोर पहुंचे। यहां चोरों ने चौकीदार पप्पू को चाकू की नोंक पर काबू में कर लिया। फिर ट्रांसपोर्ट कार्यालय के शटर का ताला काटकर कैश काउंटर से दो लाख आठ हजार रुपये, कैमरा और चौकीदार के पास मौजूद 300 रुपये छीन लिए।

इसके बाद जानमाल की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले में ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक निरंजन लाल श्रीवास्तव ने थाने पर तहरीर दी है। इसी थाना क्षेत्र में चकिया रोड पर स्थित हलवाई पहलवान और शिव प्रसाद चौधरी के घर पर चोरों ने धावा  बोलकर 50-50 हजार रुपये की संपत्ति उड़ा ली।

उधर, मटेरा चौराहा बाजार निवासी गुरुमुख सिंह के मकान के निचले हिस्से में किराना दुकान है। रात में गुरुमुख परिवार समेत दुकान के ऊपरी हिस्से में स्थित मकान में सो रहे थे तभी चोरों ने दुकान का शटर काटकर कैश काउंटर में रखे 1.50 लाख रुपये व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।


गुरुमुख ने बताया कि वह दुकान में सामान की खरीददारी के लिए बुधवार को ही बैंक से एक लाख 30 हजार रुपये निकालकर लाया था, जबकि शेष बिक्री के रुपये थे। इस मामले में गुरुमुख ने कोतवाली नानपारा में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed