फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Retired bank worker's home in daylight burglary

रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर दिनदहाड़े दो लाख की चोरी

Fri, 04 Nov 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित एक रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई। छत के रास्ते दाखिल हुए चोर अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये समेत दो लाख की संपत्ति समेट ले गए। घटना के समय परिवारीजन बाहर गए थे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


नानपारा में मोहल्ला जगदीश्वरी निवासी श्याम किशोर महिंद्रा बैंक से सेवानिवृत्त हैं। शुक्रवार सुबह श्याम किशोर किसी काम से गए थे। पत्नी, बेटा, बहू आदि भी दोपहर में ताला बंदकर काम से निकल गए। उसी दौरान छत के रास्ते दाखिल हुए चोर घर की अलमारी का ताला तोड़ 40 हजार रुपये, डेढ़ लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान समेट ले गए।
विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे पत्नी व बहू लौटीं तो घटना की जानकारी हुई। अलमारी से रुपये, जेवरात आदि गायब थे। सूचना पर लौटे श्याम किशोर ने पुलिस को बताया। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि तहरीर पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed