{"_id":"58726f2b4f1c1b1729ba812e","slug":"recovered-rs-1-13-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ाका दस्ते वाहन चेकिंग में पकड़े 1.13 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उड़ाका दस्ते वाहन चेकिंग में पकड़े 1.13 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
बरामद कैश सीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में पैसों का दुरुपयोग रोकने के लिए सक्रिय उड़ाका दस्ते ने रविवार को पयागपुर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान 1.13 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह रुपये एक व्यवसायी की गाड़ी से मिले। वह पैसों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका जिसके चलते नकदी को सीज कर दिया गया है।
आचार संहिता का पालन कराने के लिए सभी ब्लॉक क्षेत्रों में उड़ाका दल गठित किए गए हैं। रविवार को पयागपुर क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर शिदहा चौराहे के निकट एसडीएम पयागपुर गुलाम सरवर, सीओ रिसिया सुरेंद्र कुमार यादव आदि ने वाहनों की चेकिंग की।
एसडीएम ने बताया कि बहराइच की ओर से आ रही स्कार्पियो (यूपी40यू-4588) को रोककर तलाशी ली गई तो एक झोले में 113490 रुपये बरामद हुए। इनमें दो हजार के 46 और पांच सौ के 14 नए नोट शामिल थे।
विज्ञापन
वाहन में सवार बहराइच निवासी आलोक रस्तोगी ने खुद को व्यवसायी बताया। कहा कि रुपये व्यवसाय से संबंधित हैं लेकिन कागजात नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने रुपये सीज कर कोषागार भेज दिए। इनकम टैक्स अधिकारियों को सूचना दी है।