फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Readymade garment shop burnt

रेडीमेड कपड़े की दुकान जली

Thu, 23 Jun 2016 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में गुड़मंडी के निकट स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में बुधवार देर रात आग लग गई। बचाव के लिए तुरंत दमकल केंद्र को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान जल चुकी थी।
विज्ञापन


इस हादसे में 20 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कस्बा निवासी जाफर इमाम की गुड़मंडी के निकट रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बुधवार रात 10 बजे जाफर दुकान बंद कर घर चले गए थे।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे बाधित बिजली सप्लाई शुरू हुई। उसी समय दुकान में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस व दुकान मालिक को अवगत कराया। दुकान मालिक मौके पर पंहुचा। पुलिसकर्मी व कस्बे के लोग भी इकट्ठा हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना नेपाल और नानपारा अग्निशमन केंद्र को दी गई। आधे घंटे बाद नेपाल से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया। नानपारा से दमकल वाहन आने में एक घंटा लग गया। दोनों दमकल वाहनों से छह घंटे की मशक्कत के बाद रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी काबू की गई लेकिन तब तक दुकान में रखे कपड़े, फर्नीचर आदि पूरी तरह जल गया।


दीवारें व छत चटक गई। थीं। दुकान मालिक जफर इमाम के मुताबिक आग बिजली के शार्ट सर्किट के चलते लगी। आग से 20 लाख से अधिक का सामान जला है। नानपारा से आए दमकल वाहन का पानी आधे घंटे में ही खत्म हो गया। उधर नेपाल से आए दमकल कर्मी आग बुझाने में जूझते रहे। उसके चलते किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed