फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   rapist Punished

दुष्कर्मी को आजीवन कारावास

Tue, 15 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
एक बालिका के साथ वर्ष 2010 में रेप करने वाले युवक को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 40 हजार रुपये जुर्माने से भी दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 
विज्ञापन


जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता फिरोज अहमद खां ने बताया कि इकौना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात वर्षीय बालिका 20 मार्च 2010 को अपने खेत गई थी। वहां शिव प्रसाद उर्फ छोट्टन पुत्र चेतराम ने अपने सहयोगी की मदद से बालिका के साथ रेप किया। जानमाल की धमकी दी।  किसी तरह घर पहुंची बालिका ने परिवारीजनों को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


दूसरे दिन मां ने स्कूल जाने को कहा तो उसनेशिवप्रसाद द्वारा मारने की बात बताई। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। परिवारीजनों ने बालिका को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान 31 मार्च को बालिका की मौत हो गई। उधर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्त स्राव के चलते मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केस में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम अनिल कुमार वशिष्ठ सुनवाई की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी शिवप्रसाद को धारा 376 के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 25 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया।


धारा 304 के तहत 10 वर्ष की सजा और 15 हजार रुपया जुर्माना से दंडित किया। न्यायालय ने कहा है कि जुर्माने की आधी राशि 20 हजार रुपये पीड़िता के अभिभावकों को प्रदान की जाएगी। शेष धनराशि राजकीय कोष में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed