फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rape and murder in Bahraich.

रेप व हत्या के बाद महिला के नाजुक अंगों को तेजाब से जलाया

Tue, 24 May 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानपारा (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, नानपारा (बहराइच) Updated Tue, 24 May 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Rape and murder in Bahraich.

मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला सफाई कर्मी की रेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शव को घने जंगल में फेंक नाजुक अंग व चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया गया।

विज्ञापन


पति की तहरीर पर पुलिस ने मनगौढ़िया गांव निवासी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर किया है।

मोतीपुर क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थी।

महिला 19 मई को मनगौढ़िया गांव निवासी अमिरका यादव के साथ बाइक से कहीं गई थी। दो दिन तक वापस नहीं आने पर उसके पति ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।

विज्ञापन

गले व नाजुक अंगो पर चोट का निशान

Rape and murder in Bahraich.

पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि सोमवार दोपहर बलसिंहपुरवा के घने जंगल में महिला की क्षत-विक्षत लाश पड़ी मिली। उसके गले पर निशान थे। चेहरा और नाजुक अंग तेजाब से जले हुए थे।

सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। महिला के पति ने शव की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की।

एसओ अफसर परवेज ने बताया कि पति की तहरीर पर मनगौढ़िया निवासी अमिरका यादव व उसके पुत्र दीपू को नामजद करते हुए केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed