{"_id":"57769d904f1c1b797179b3a0","slug":"rain-in-the-lowland-two-died-of-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में बारिश, बिजली गिरने से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तराई में बारिश, बिजली गिरने से दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा में ब्रहस्पतिवार की दोपहर तेज बारिश से मोहल्ला नखासा में जलभराव से गुजरते बाइक सवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में शुक्रवार को बादल खूब बरसे। झमाझम बरसात से तराई तर हो गया। 26 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। बारिश के साथ ही रिसिया क्षेत्र में दो स्थानों पर बिजली गिरने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक किशोर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पानी के इंतजार में रुका खेती कार्य शुरू हो गया। बारिश से शहर और कस्बों में लोगों को जलभराव से भी जूझना पड़ा। तराई में पखवारे भर से बादल उमड़ रहे थे। उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब बादल झूमकर बरसे। इससे उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली।
तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर में दो बजे तक रुक-रुक कर वर्षा हुई। इसके बाद भी बादल छाए रहे। वर्षा के बीच ही रिसिया क्षेत्र में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। उस समय मुर्तजापुरवा निवासी हाशरुन उर्फ मोटहन (55) पत्नी रियाज बाग में आम बीन रही थी।
विज्ञापन
वर्षा के चलते वह पेड़ के नीचे खड़ी हाशरुन की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। उधर क्षेत्र के डांडे कुइयां गांव निवासी तारुन (15) पुत्र रईश खां और चांदबाबू (16) पुत्र भुजऊ बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गए। उनमें तारुन की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। चांद बाबू गंभीर रूप से घायल हुआ है।
वर्षा के चलते शहर के मोहल्ला गुदड़ी, बख्शीपुरा नईबस्ती, बड़ीहाट, घसियारीपुरा, सिविल लाइंस, डिगिहा आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे।
पानी के अभाव में रुका खेती का काम शुरू हो गया है। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 26 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।