फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   pradhan gave ultimatum of suicide

अभद्रता से आहत प्रधान ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 02 Feb 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 02 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पिपरा पदारथ की प्रधान उमा देवी ने ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने से आहत होकर आठ फरवरी को आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की इस घोषणा के बाद बीडीओ सकते में आ गए हैं। उन्होंने गुरुवार को महिला ग्राम प्रधान को वार्ता के लिए बुलाया है।

पयागपुर विकासखंड के ग्राम पिपरा पदारथ में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव का कोरम पूरा नहीं है। 11 पंचायत सदस्यों के सापेक्ष महज पांच पंचायत सदस्य ही चुने गए हैं, जिसके चलते अब तक ग्राम प्रधान उमा देवी शपथ नहीं ले सकी हैं।
विज्ञापन


उमा का कहना है कि गांव में सेक्रेटरी द्वारा पूर्व प्रधान के इशारे पर मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। 50-50 हजार नकदी लेकर अपात्रों को आवास दिए जा रहे हैं, जबकि पात्रों को सूची से वंचित कर दिया गया है। इसके अलावा मनरेगा व अन्य कार्यों में धांधली बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि वह पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए तीन बार ब्लॉक कार्यालय गईं तो वहां तैनात कर्मचारियों ने पहली बार तो बात करने से इंकार कर दिया। दूसरी बार अपशब्द कहे।

तीसरी बार महिला पहुंचने पर जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इससे आहत ग्राम प्रधान ने सीडीओ, जिलाधिकारी, एसपी और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आठ फरवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह करने की बात कही है।


खंड विकास अधिकारी शोभनाथ चौरसिया ने महिला ग्राम प्रधान को वार्ता के लिए गुरुवार को बुलाया है। खंड विकास अधिकारी का कहना है कि प्रधान से बात कर वह दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जो धांधली बरती जा रही है, उसकी भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed