फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pooja Stall vandalized, priest beaten

पूजा पंडाल में तोड़फोड़, पुजारी को पीटा

Thu, 06 Oct 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pooja Stall vandalized, priest beaten
पुजारी को पीटा - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के ग्राम हकीमपुरवा में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान बुधवार रात एक समुदाय विशेष के दर्जनभर लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। पुजारी के विरोध करने पर उसे पंडाल में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दूसरे पक्ष के लोगों के सामने आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एक सिपाही के अभद्रता करने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी की। सुबह एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम व सीओ के पहुंचने पर वार्ता के दौरान दोनों पक्ष के लोग आक्रामक हो गए। अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। संबंधित सिपाही उस क्षेत्र से हटा दिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन


हकीमपुरवा गांव में इस वर्ष भी पंडाल स्थापित कर दुर्गा पूजा की जा रही है। पूजा पंडाल में बुधवार रात 10 बजे आरती के दौरान तमाम श्रद्धालु मौजूद थे। उसी समय एक समुदाय विशेष के दर्जनभर लोग लाठी-डंडों लेकर पडाल में घुस गए। उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। माइक और साउंड सिस्टम फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल के पुजारी कृपाराम ने विरोध किया तो उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह देख वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे। हमलावरों से हाथापाई की नौबत आ गई। उसी दौरान गांव के दूसरे लोग भी आ गए। यह देख हमलावर भाग निकले। 

ग्रामीणों ने सूचना थाने पर दी। हल्का सिपाही शकील मौके पर पहुंचा। आरोप है कि सिपाही शकील ने आपत्तिजनक टिप्पणी की जिससे पूजा पंडाल में मौजूद लोग भड़क उठे। उन्होंने नारेबाजी व प्रदर्शन कर स्थिति से एसडीएम व सीओ को अवगत कराया। इसके बाद पहुंचे पुलिस बल ने रात में हालात को नियंत्रित किया।

सुबह गांव से दर्जनों लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सिपाही को निलंबित करने और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता को देखते हुए एसडीएम एसपी शुक्ला, सीओ अजय भदौरिया पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वार्ता के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्ष फिर भिड़ गए।


किसी तरह पुलिसकर्मियों ने सभी को शांत किया। एसडीएम ने बताया कि जिस सिपाही पर आरोप है उसे क्षेत्र की ड्यूटी से हटा दिया गया है। दोनों पक्षों को समझाकर लिखित समझौता करवाया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed