फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   policemans tampering with four sisters after entered the home

सिपाहियों ने घर में घुस चार बहनों से की छेड़छाड़

Sat, 24 Oct 2015 11:09 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने सिपाहियों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे ने कोतवाल ने मौके पर पहुंच सिपाहियों को छुड़वाया। पीड़ित युवतियों की मां ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी एक महिला का पास के ही रहने वाले फिरदौस से पुराना विवाद चल रहा है। महिला का कहना है कि उसके घर पर कोतवाली नगर के दो सिपाही रमाशंकर व राकेश कुमार आते रहते हैं।

विज्ञापन

इन सिपाहियों के बल पर वह उनकी चार पुत्रियों को परेशान करता है। जिसके चलते पुत्रियों का स्कूल व कोचिंग जाना बंद हो गया है।

 गुरुवार देर रात आठ बजे के करीब दोनों सिपाही नशे में धुत होकर घर में घुस आए। उसकी सबसे छोटी बेटी का हाथ पकड़कर उसे सिपाही ले जाने लगा। जिसका विरोध अन्य बहनों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर बहनों की पिटाई कर दी। चीख पुकार पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सिपाहियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर सिपाहियों को छुड़ाया। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

डीआईजी को सुनाएंगे व्यथा

बहराइच। कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ी हाट निवासी पीड़ित महिला का कहना है कि फिरदौस द्वारा फर्जी तरीके से परेशान किया जा रहा है। उसी के तहत केस दर्ज कराया गया है। कोतवाली नगर की पुलिस भी सहयोग कर रही है। जिसके चलते न्याय नहीं मिला।

महिला का कहना है कि सिपाहियों ने घर में नशे की हालत में घुसकर उसकी बेटी को अगवा करने की कोशिश की। अन्य बेटियों से भी छेड़छाड़ की। इस मामले में डीआईजी को व्यथा सुनाकर न्याय की गुहार लगाऊंगी।

 

आरोपियों को पकड़ने गए थे सिपाही

मोहल्ला बड़ीहाट के एक परिवार की महिलाएं रात में मिलीं थी। उन सभी ने दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। रात में ही सीओ सिटी अनूप कुमार से जांच करवाई गई। सिपाही शराब के नशे में नहीं थे। जांच के दौरान पता चला कि महिलाओं का विवाद मोहल्ला निवासी फिरदौस से चल रहा है। फिरदौस ने इस मामले में केस भी दर्ज कराया था।

 

उसी सिलसिले में सिपाही महिलाओं के घर के एक युवक को पकड़ने गए थे। युवक को बचाने के चक्कर में महिलाओंने सिपाहियों पर आरोप मढ़े।

-सालिक राम वर्मा, पुलिस अधीक्षक बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed