{"_id":"75670b7ac7525e7ade553c21629d9493","slug":"one-million-goods-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर एक लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर एक लाख का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा/रिसियामोड़। नानपारा क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। जबकि रिसिया थाना क्षेत्र के परेवाखान गांव में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी समेत एक लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा के पुरानी बाजार निवासी राजू चौरसिया की प्रोविजन स्टोर की दुकान कबाबची गली नानपारा में है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार की संपत्ति पार कर दी। व्यापारी को सुबह जानकारी हुई।
विज्ञापन
रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परेवाखान निवासी मोसिन के घर में चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध पांच हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत लगभग 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले मेनकर के घर में चोरों ने सेंध लगाकर करीब 50 हजार की संपत्ति चोरी कर ली। दोनों ग्रामीणों ने चोरी की तहरीर दी है। एसओ एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन