फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   old man died in an accident, two injured

हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल

Wed, 09 Sep 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 09 Sep 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज (ब्यूरो)। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य का बेटा घायल हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक बालिका गंभीर रूप से जख्मी हुई है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी मोहरमली (65) बुधवार दोपहर गांव से बेहड़ा बाजार जा रहा था। जब वह कठाईघाट-खैरीघाट मार्ग पर थैलिया गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक मोहरमली से आकर टकराई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहरमली उछलकर काफी दूर जा गिरा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार शिवम (18) पुत्र तीरथराम गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम के पिता पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। दुर्घटना देखकर इकट्ठा हुए आसपास के लोगों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस ने शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरई गांव निवासी मोबीन की आठ वर्षीय बेटी चांदनी दो दिन पूर्व अपनी नानी के यहां किशुन गांव आयी हुई थी।

बुधवार सुबह वह गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे स्थित किराने की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed