फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   newly married killed for dowry

दहेज में बाइक न मिलने पर नवविवाहिता को मार डाला

Wed, 12 Aug 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 12 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। राजापुर कला गांव निवासी एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज में बाइक न मिलने पर मंगलवार रात गला दबाकर मार डाला।
विज्ञापन


मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।

खैरीघाट के चौहानपुरवा रायपुर निवासी जैबुला ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी लूखा निशा (20) का विवाह आठ माह पूर्व राजापुर कला निवासी अतीक से किया था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बाइक की डिमांड की जा रही थी। जैबुला का आरोप है कि मंगलवार शाम ससुराल के लोगों ने निशा की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


बेटी ने मोबाइल से मामले की सूचना मां को दी तो उसने सुबह आकर बातचीत करने का आश्वासन दिया लेकिन रात में ही गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर जैबुला बेटी की ससुराल पहुंची तो उसका शव मिला। मां की तहरीर पर खैरीघाट पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में अतीक समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed