{"_id":"576039c04f1c1bd12a11b7af","slug":"nepali-arrested-with-opium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम के साथ नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफीम के साथ नेपाली गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से अफीम की खेप लेकर भारत में प्रवेश कर रहे एक नेपाली युवक को एसएसबी के जवानों ने मंगलवार दोपहर दबोच लिया। वह शरीर में तीन स्थानों पर बेल्ट से अफीम के पैकेट बांधे हुए था। बरामद अफीम को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
एसएसबी के सहायक सेनानायक रविशंकर कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह अफीम की बड़ी खेप नेपाल से आने की सूचना मिली थी। इस पर लखनऊ नारकोटिक्स ब्यूरो को अवगत कराया गया था। नारकोटिक्स ब्यूरो के जांच अधिकारी सुजीत कुमार और अतुल कुमार भी रुपईडीहा बार्डर आउटपोस्ट पर आ गए थे।
नेपाल से आने-जाने वालों की सघन तलाशी ली जा रही थी। दोपहर में एक युवक पैदल सीमा पार करता दिखा। इस पर लोगों की तलाशी ले रहे हेड कांस्टेबिल अजय बर्मन, जाहरीन बानो, बिंदेश्वरी ने उसे रोका तो वह वापस नेपाल की ओर भागा।
विज्ञापन
जवानों ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो शरीर में तीन स्थानों पर विशेष प्रकार की बेल्ट से एक-एक किलो के अफीम के पैकेट बंधे मिले। युवक की पहचान दिलबहादुर पुत्र लोक बहादुर निवासी साला पाता अलंगा रुकुम के वार्ड नंबर चार के रूप में हुई है।
दिलबहादुर ने बताया कि उसके साथ सहयोगी गोपाल पुन नगर भी था, जो पहले आटो से निकल गया। उसकी तलाश भी एसएसबी जवानों ने शुरू कर दी है। सहायक सेनानायक ने बताया कि तीन किलो अफीम बरामद हुई है।