{"_id":"33f2b38dacc31bd589703b3e1e4bfc3a","slug":"murder-of-young-man-in-bahraich-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता युवक का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन से लापता युवक का मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 16 Sep 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चांदपुरा चौराहे के पास स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में बुधवार शाम एक युवक का शव झाड़ियों से मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला बजीरबाग स्थित नेत्र चिकित्सालय परिसर में बुधवार को कुछ लोगों ने एक शव पड़ा देेखा। पुलिस को सूचना दी गई। चौकी चौक इंचार्ज विनोद अग्निहोत्री ने मौके पर पहुंचकर शव को को कब्जे में ले लिया।
उसकी शिनाख्त कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज लोहिया चौराहा निवासी रंजीत कुमार (22) पुत्र राममिलन के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि चार दिन पहले युवक घर से निकला था तभी से वापस नहीं लौटा था।
विज्ञापन
राममिलन का कहना है कि एक माह पूर्व विवाद के बाद रंजीत की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। ऐसे में उन्होंने ससुराल के लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।