फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   murder of wife for dowry

बाइक के लिए गर्भवती पत्नी की पीटकर हत्या

Thu, 10 Sep 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 10 Sep 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। जालिमनगर गांव में एक युवक ने बाइक और नकदी के लिए बुधवार रात गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने ससुर की तहरीर पर दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत अगैया गांव निवासी भुट्टो ने मोतीपुर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी रेशमी (26) का विवाह पांच वर्ष पूर्व मोतीपुर थाने के जालिमनगर गांव निवासी इकबाल से किया था।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही इकबाल बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। भुट्टो ने आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर उसकी डिमांड पूरी करने का आश्वासन दिया लेकिन दामाद ने बेटी का उत्पीड़न बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुट्टो का कहना है कि छह माह से रेशमी को प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला बढ़ गया था। इस मामले में कई बाद दामाद को समझाया गया लेकिन वह नहीं सुधरा।

भुट्टो ने बताया कि रेशमी चार माह से गर्भवती थी, फिर भी इकबाल ने लाठियों से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

गुरुवार सुबह आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर भुट्टो अपने बेटे अहमद के साथ गांव पहुंचे। भुट्टो की सूचना पर  पहुंचे थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि भुट्टो की तहरीर पर इकबाल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed