फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Murder for land

जमीन को लेकर फायरिंग, एक की मौत

Sun, 05 Jul 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 05 Jul 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
जमुनिहा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार सुबह दबंगों ने फायरिंग। जिसमें सुंदर (45) पुत्र विशेश्वर की मौत हो गई। 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुजौली थाना अंतर्गत जमुनिहा गांव निवासी ज्ञानी पुत्र खेमचंद की रिहाइशी जमीन गांव में है। जमीन पर गांव निवासी ज्ञानचंद यादव अपना दावा कर रहे हैं। जमीन पर कब्जे को लेकर कई बार विवाद की स्थिति हो चुकी थी।
विज्ञापन


इस पर कब्जा करने के लिए रविवार सुबह नौ बजे के करीब ज्ञानचंद्र यादव ट्रैक्टर-ट्रॉली में साथियों के साथ लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर गांव पहुंच गए। जमीन पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। जिसका ज्ञानी समेत गांव के अन्य लोगों ने विरोध किया। विरोध पर सभी ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हमलावरों ने पांच लोगों के मकानों में आग लगा दी। इसके बाद गांव निवासी मुन्नालाल, चतुरी, पटेसर, झब्बर, हरीराम, सावित्री, हुकुम सिंह, निर्मला, रमेश व करतार समेत 11 लोगों की जमकर पिटाई की। हमले में घायल हरीराम व झब्बर की हालत गंभीर होने पर दोनों को पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया गया है। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुजौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव दलबल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस ने गांव में दबिश देकर ज्ञानचंद्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed