फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   MP's car invoice

सांसद की गाड़ी का चालान, तीन घंटे हंगामा

Mon, 29 Feb 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 29 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
MP's car invoice
बहराइच। एमएलसी चुनाव की गहमागहमी के बीच सोमवार सुबह बहराइच की भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले की कार को व्यय प्रेक्षक ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सांसद और भाजपा कार्यकर्ताओं की इसे लेकर अफसरों से तीखी नोकझोंक हुई। लगभग तीन घंटे बाद कोतवाली देहात पुलिस ने कार का चालान कर दिया। भाजपा ने प्रशासन पर चुनाव में दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

एमएलसी चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी है। सोमवार सुबह 11 बजे करीब पानी टंकी चौराहे पर व्यय प्रेक्षक अमीश अग्रवाल ने सांसद सावित्रीबाई फुले की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन


सांसद के गाड़ी में मौजूद नहीं होने पर प्रेक्षक ने चौराहे पर गाड़ी खड़ी करा दी। इसके बाद प्रेक्षक गाड़ी की चाभी पुलिस को सौंपकर चले गए।

मौके पर पहुंची सांसद व उनके समर्थकों ने गाड़ी को कब्जे में लेने का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय और सीओ सिटी एपी सिंह भी चौराहे पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में  काम कर रहा है। एमएलसी प्रत्याशी त्रिपुरारीमणि त्रिपाठी के चुनाव में प्रशासन गतिरोध पैदा करना चाहता है।


इसीलिए रविवार को पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी को कोतवाली देहात पर रोका गया और आज मेरी गाड़ी को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तीन घंटे तक हंगामा होने के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने सांसद के वाहन का चालान किया। जिसके बाद सांसद गाड़ी लेकर रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed