फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Molestation case against DDC member

डीडीसी सदस्य पर महिला से छेड़छाड़ का केस

Sat, 04 Jun 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के कारोबार में फंसे जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल पर गांव की ही एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य संदीप पर गांव की एक 30 वर्षीया महिला ने 25 मई को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के साथ ही कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घटना के समय उसके पति व परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष छोटक यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जिपं सदस्य के खिलाफ 24 घंटे में यह तीसरा केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपईडीहा क्षेत्र के निवासी जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल की शराब की पांच दुकानों पर शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की थी। अवैध शराब की बिक्री व अन्य मामलों में पांचों दुकान सील करने के साथ उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। जमीन पर कब्जा का भी शुक्रवार को एक केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed