फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical Store Burned

मेडिकल स्टोर जला

Sat, 25 Jun 2016 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा बाजार स्थिति एक मेडिकल स्टोर शनिवार सुबह लगी आग से जल गया। देर पहुंचे दमकल वाहन में पानी खत्म होने पर भीड़ उत्तेजित ने चालक से हाथापाई की और गाड़ी पर पथराव किया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने स्थिति संभाली।  
विज्ञापन


मिहींपुरवा कस्बा में रेलवे स्टेशन रोड स्थित राज नारायण कुशवाहा के मेडिकल स्टोर में शनिवार भोर आग लग गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना अग्निशमन केंद्र नानपारा को दी गई। दमकल वाहन एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा और पानी भी खत्म हो गया।
विज्ञापन


इससे नाराज कस्बा वासियों ने दमकल वाहन के चालक के साथ हाथापाई कर दी। कुछ लोगों ने वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अशरफ परवेज वहां पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। मशक्कत के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब मेडिकल स्टोर जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास की चार अन्य दुकानें भी प्रभावित हुईं। उनकी दीवारों व छत में दरार आ गई। राज नारायण के मुताबिक स्टोर में 20 लाख की दवाइयां व फर्नीचर आग से नष्ट हो गया। इसकी तहरीर थाने पर दी है। उधर दमकल कर्मियों ने भी थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed