फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   married,s killing for Dowry

दहेज के लिए विवाहिता का कत्ल

Sun, 21 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 21 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
married,s killing for Dowry
honor killing - फोटो : अमर उजाला
 थाना क्षेत्र के परागपुरवा सुमेरपुर गांव में शुक्रवार की रात ससुरालियों ने दहेज के लिए एक विवाहिता की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


श्रावस्ती के इकौना बालापुर रतहिया गांव निवासी माता प्रसाद ने रुपईडीहा थाने में दी तहरीर में कहा है कि उन्हाेंने अपनी बेटी रेखा (25) की शादी छह वर्ष पूर्व रुपईडीहा थाना क्षेत्र के परागपुरवा सुमेरपुर गांव निवासी सांवली के साथ की थी। शादी के तीन वर्ष बाद गौने में बेटी को विदा कर ससुराल भेजा था, लेकिन ससुराल में उसे कम दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


कई बार इस मामले में ससुराल के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटी का उत्पीड़न नहीं थमा। माता प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे बेटी की तबियत खराब होने की सूचना मिली। कुछ देर बाद बताया गया कि बेटी को रुपईडीहा से बहराइच और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इसके बाद मौत होने की सूचना दी गई। माता प्रसाद का कहना है कि गांव पहुंचने पर बेटी के शव पर चोटों के कई निशान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके द्वारा फांसी लगाने की बात कही जा रही है, जबकि बेटी की पीटकर हत्या की गई। इसके बाद ससुराल के लोग अपने बचाव में कहानी गढ़ रहे हैं। माताप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति सांवली को मौके से गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र यादव ने भी गांव पहुुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed