फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married murdered for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Tue, 08 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के छह माह बाद एक विवाहित को ससुरालीजनों ने सोमवार रात लाठी से पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। यह आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।  
विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र में ग्राम मोहरनिया निवासी माया देवी (20) का विवाह छह माह पूर्व नवाबगंज क्षेत्र में तेजाफाटा मालिया निवासी अर्जुन प्रसाद के साथ छह माह पूर्व हुआ था। आरोप है कि विवाह में कम दहेज लाने को लेकर माया देवी का उत्पीड़न किया जा रहा था। ससुरालीजन बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बारे में माया देवी ने मायके के लोगों को बताया लेकिन विवाह का कर्जा होने के चलते उन्होंने बाद में मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद ससुराल में माया का उत्पीड़न जारी रहा। पखवारे भर पूर्व माया की शिकायत पर भाई राजितराम ने बहन के घर पहुंच कुछ समय की मोहलत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजितराम ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात उसकी बहन को ससुराल में लाठियों से पीटा गया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आस पड़ोस के लोगों ने माया की चीख पुकार सुनी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया। पड़ोसियों की सूचना पर राजितराम व अन्य लोग गांव पहुंचे तो शव लटका मिला।


सूचना पर थानाध्यक्ष आलोक राव ने मौके पर पहुंच छानबीन की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed