{"_id":"5898bd0e4f1c1b9052378aa8","slug":"married-killing-the-bodies-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या, शव को फंदे पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की हत्या, शव को फंदे पर लटकाया
अमर उजाला/बहराइच
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरसिंहडीहा भग्गड़वा गांव में रविवार की रात एक विवाहिता को ससुरालियों ने बाइक की मांग पूरी न होने पर लाठियों से पीटकर मार डाला, फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस मामले में महिला के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कलवारी शाहपुर निवासी इबरार ने रिसिया थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री आमना (22) का निकाह दो वर्ष पूर्व रिसिया थाना क्षेत्र के नरसिंहडीहा भग्गड़वा गांव निवासी रियाज के साथ किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही बाइक की डिमांड होने लगी।
उसने स्थिति सुधरने पर मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन बेटी का उत्पीड़न नहीं थमा। आए दिन उसे मारापीटा जाता था। इबरार का कहना है कि ससुराल के लोगों से कई बार पंचायत कर बेटी को प्रताड़ित न करने की गुहार लगाई गई, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन
रविवार की रात आसपास के लोगों से सूचना मिली कि बेटी की लाठियों से पिटाई करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। इस पर इबरार परिवारीजनों के साथ रोते-बिलखते बेटी की ससुराल पहुंचे।
इबरार की सूचना पर रिसिया थानाध्यक्ष परवेज अशरफ ने गांव पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका की पिता की तहरीर पर पति रियाज, सास नूरजहां व ससुर गोड़ई के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।