{"_id":"f61dd65c9ee4c5f5338c63b53d07e039","slug":"marie-bride-grandson-attack-man-with-axe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौत्र वधू ने वृद्ध को मारी कुल्हाड़ी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौत्र वधू ने वृद्ध को मारी कुल्हाड़ी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र इकौना के बरईपुरवा में बुधवार सुबह खेत पर काम कर रहे वृद्ध दंपती पर उसकी पौत्र वधू ने पति व साथियों संग हमला बोल दिया। बुजुर्ग दंपती की जमकर पिटाई की। इसी बीच पौत्र वधू ने वृद्ध पर कुल्हाड़ी से वार कर मरणासन्न कर दिया। घायल वृद्ध को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपुरवा निवासी प्रयागदत्त पुत्र भगोले अपनी पत्नी ज्ञानवती के साथ बुधवार को खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच खेत पहुंचे उसके पौत्र झुनेंद्र कुमार, उसकी पत्नी संगीता ने अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। खेत में ही सभी ने मिलकर वृद्ध दंपती को लाठी-डंडे से जमकर पीटा।
विज्ञापन
इसी बीच संगीता ने प्रयागदत्त के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। ज्ञानवती की चीख-पुकार पर ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां प्रयागदत्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन