फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man died in an accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 13 Nov 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 13 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। देहात कोतवाली अंतर्गत शिवनगर तिराहे के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगिहा निवासी अभिषेक उर्फ शुभम (18) गुरुवार की रात अपने दो साथियों डिगिहा निवासी मुकुल जोशी (17) व फ्रीगंज निवासी आशू रस्तोगी (18) के साथ बाइक से गोंडा रोड से होते हुए घर लौट रहे थे।


अभिषेक देहात कोतवाली अंतर्गत शिव नगर तिराहे पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अभिषेक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक चालक अभिषेक को रौंदते हुए आगे निकल गया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जब तक अभिषेक व उसके साथियों को जिला अस्पताल पहुंचाया जाता, अभिषेक ने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टरों ने मुकुल व आशू की हालत भी गंभीर बताई है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करावाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed