{"_id":"57dad07b4f1c1b2309d4783a","slug":"man-creshed-to-death-by-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को राड से पीटा फिर जीप चढ़ा मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को राड से पीटा फिर जीप चढ़ा मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र से एक लाख रुपये हासिल करने के लिए गांव के दो युवकों ने उन्हें राड से पीटकर बेदम कर दिया। इसके बाद दोनों पर जीप चढ़ा दी। इस घटना में पिता की मौके पर मौत हो गई। पुत्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव के दो युवकों के खिलाफ हत्या, लूट व प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। दोनों आरोपी फरार है। हत्या से पूर्व दोनों युवकों ने पिता-पुत्र को रिश्तेदारी में शराब भी पिलाई थी। हुजूरपुर क्षेत्र में हरवाटांड़ चमारनटोला निवासी तीरथ राम (55) ने बहरइची गांव निवासी लुकमान खां से अपनी एक बीघा जमीन का सौदा किया था।
बुधवार को तीरथ जमीन का बैनामा करने बेटे पराग (30) के साथ कैसरगंज गया था। गांव के लल्लन यादव और दुलारे मौर्य वहां तीरथराम को मिल गए। इन दोनों युवकों के सामने तीरथ ने जमीन के एक लाख रुपये खरीदार से लिए। गांव लौटते समय लल्लन और दुलारे की नियत खराब हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों युवकों ने तीरथ को जमीन बिक्री से मिले पैसे से भैंस खरीदने की सलाह दी। एक भैंस देखने के लिए तीरथ और पराग तहसील से लल्लन यादव और दुलारे के साथ जरवल पहुंच गए। लल्लन ने एक पिकअप वाहन किसी से मांग लिया जिससे सभी बहरामपुर पहुंचे। देर शाम लल्लन ने अपनी रिश्तेदारी में सभी को शराब पिलाई।
देर रात घर वहां से निकलकर रिठौरा-सपसा मार्ग पर लाला चट्र्टी के निकट जीप को रोक कर लल्लन और दुलारे ने पिता-पुत्र पर राड से हमला कर दिया। पिता-पुत्र को राड से पीटकर बेदम करने के बाद उन पर पिकअप चढ़ाकर रौंद दिया। इसके बाद गड्ढे में धकेल दिया और फरार हो गए। सुबह गांव के लोगों ने देखा तो थाने पर सूचना दी।
थानाध्यक्ष अनिल यादव ने पिता-पुत्र को गड्ढे से निकलवाया तो तीरथ की मौत हो चुकी थी। पराग मरणासन्न था। उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। होश में आने पर पराग ने पूरा घटनाक्रम बताया। उसके बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त पिकअप जीप बरामद की गई है। दोनों नामजद आरोपी फरार हैं।