फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   loot from businessman

व्यापारी पर तमंचे से फायर कर बाइक सवारों ने लूटी नगदी

Fri, 22 Apr 2016 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच।
अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच। Updated Fri, 22 Apr 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
loot from businessman
घायल‌ ‌विजय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गिलौला (श्रावस्ती)। खुटेहना से गुरुवार शाम लौट रहे एक सब्जी विक्रेता पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बेलकर गांव के निकट तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद बदमाश नगदी छीन कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सीएमसी गिलौला लाया गया। जहां से बाद में उसे बहराइच रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी विजय मौर्या (32) पुत्र अनंतराम थाना क्षेत्र के ही खुटेहना चौराहे पर सब्जी बेचने का काम करता है। प्रतिदिन की भांति गुरुवार देर शाम वह दुकान बंद कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह बेलकर गांव के निकट पहुंचा तभी पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों में से किसी ने उस पर पीछे से तमंचे से फायर झोंक दिया। पीठ व दाहिने पैर पर गोली लगने के कारण वह मौके पर ही गिर गया।

घायल की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया।


जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

स बारे में थानाध्यक्ष गिलौला वकील पांडे बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed