फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   loot from accountant

रंगदारी देने से मना करने पर मुनीम को पीटा, लूटपाट

Fri, 13 Nov 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 13 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के झिंगहाघाट स्थित एक देसी शराब की दुकान के मुनीम से कुछ युवकों ने रंगदारी वसूलने की कोशिश की। मुनीम के विरोध करने पर युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुनीम को पीटा। बचाने दौड़े पिता को भी मारापीटा। पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच-नानपारा मार्ग पर देसी शराब की एक दुकान है। यहां मुनीम पद पर वशीरगंज निवासी मुलायम यादव (35) पुत्र गोविंद यादव तैनात हैं।
विज्ञापन


गुरुवार देर रात मोहल्ला चांदपुरा निवासी राजू झब्बर अपने सहयोगी सेबू और चार अन्य युवकों के साथ दुकान पर पहुंच गया। राजू ने रंगदारी मांगी लेकिन मुनीम ने देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर राजू और उसके सहयोगियों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मुनीम ने विरोध किया तो लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर चाकू से वार किया।

मुलायम की चीख सुनकर पिता गोविंद मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने िववाद शांत कराया लेकिन इस दौरान हमलावर कैश काउंटर से 25 हजार रुपये और शराब की बोतलें लूट ले गए।


मुनीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अजीत वर्मा ने बताया कि गोविंद की तहरीर पर राजू व सेबू समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed