फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attack, two injured

तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल

Mon, 26 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
सुजौली रेंज क्षेत्र में रामपुर रेतिया के मकानों में दाखिल हुए तेंदुए ने हमला कर बालक समेत दो लोगों को जख्मी कर दिया। घायलों को समुचित इलाज नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। पीएचसी पर एंबुलेंस चालक ने मरहम-पट्टी कर घायलों को घर भेज दिया।
विज्ञापन


रामपुर रेतिया निवासी विश्राम और राम बिलास के घर में सोमवार तड़के तीन बजे के करीब तेंदुआ दाखिल हो गया। चारपाई पर सोए विश्राम (50) पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवारीजन दौड़े तो जान बची। इसके बाद तेंदुए ने राम बिलास के घर में घुसकर सोते समय बजरंगी (15) पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


वह भी किसी तरह बच पाया लेकिन तेंदुए के हमले में जख्मी हो गया। दोनों घायलों को ग्रामीण सुबह सुजौली पीएचसी ले गए जहां कोई चिकित्सक या चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं था। एंबुलेंस चालक ने दोनों की मरहम पट्टी कर घर भेज दिया। उचित उपचार नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed