{"_id":"574483c74f1c1ba63f6909a5","slug":"lady-killed-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 24 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला। आरोप है कि हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतका के भाई की तहरीर पर छह लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी परिवार फरार हो गया है। रामगांव थानान्तर्गत ग्राम महुरी बौकहा निवासी उम्मेहनी (28) पत्नी इबरार का शव सोमवार रात घर में संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला।
जानकारी पर लोगों ने एसडीएम महसी को फोन कर सूचना दी। इस पर नायब तहसीलदार रामचेत विश्वकर्मा और रामगांव थानाध्यक्ष संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मोगलहा गांव निवासी मृतका का भाई अब्दुल्ला खां भी पहुंच गया।
विज्ञापन
अब्दुल्ला का कहना है कि उसकी बहन से ससुराल वाले दहेज में बाइक व सोने की मांग कर रहे थे। इसके लिए बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उम्मेहनी की उसकी ससुराल वालों ने हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने उम्मेहनी के पति इबरार, ससुर इफ्तिबार, देवर मुश्ताक, सास व दो ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ का कहना है कि वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।