फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   kidnapper sabhasad arrested in kanpur

अपहर्ता सभासद कानपुर से गिरफ्तार युवती भी मिली

Mon, 02 May 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसिया क्षेत्र की एक युवती को अगवा करने वाले रविदास नगर निवासी सभासद वकील अहमद को रविवार को एसओजी और रिसिया पुलिस टीम ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। युवती भी मिली है। आरोपी सभासद को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मोहल्ला रविदास नगर निवासी सभासद वकील अहमद ने तीन दिन पूर्व क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती को असलहे के बल पर अगवा कर लिया था। युवती के परिवारीजनों ने थाने पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने रिसिया पुलिस और एसओजी टीम को सभासद की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा था। एसओजी प्रभारी ने बताया कि रविवार को सभासद के मोबाइल का लोकेशन कानपुर में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स पर रिसिया पुलिस के साथ टीम को कानपुर रवाना किया गया। वहां इंडस्ट्रियल ऐरिया इलाके से वकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती भी सुरक्षित मिली है। उन्होंने कहा कि आरोपी सभासद कानपुर से निकलने की तैयारी में था।


एसपी ने कहा कि आरोपी सभासद को जेल भेज दिया गया है, जबकि बरामद युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला थाने के सुपुर्द किया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed