फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapped woman found in Haryana, accused arrested

अगवा युवती हरियाणा में मिली, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Sep 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
बौंडी क्षेत्र से दस दिन पूर्व अगवा युवती सोमवार को हरियाणा में मिली। उसे अगवा करने के आरोपी को भी वहां पकड़ लिया गया। मंगलवार सुबह पुलिस दोनों को लेकर बहराइच पहुंची। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र में कटान प्रभावित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती तटबंध से कुछ दूर एक सिलाई-कढ़ाई सेंटर में प्रशिक्षण लेने जाती थी। 10 दिन पूर्व वह प्रशिक्षण के लिए गई लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवारीजनों ने तलाश की तो पता चला कि प्रशिक्षण केंद्र संचालक सद्दाम हुसैन उसे अगवा कर ले गया है।
विज्ञापन


इस पर युवती के पिता ने सद्दाम हुसैन को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान युवक और युवती के हरियाणा प्रांत के सुहाना क्षेत्र में होने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस से संपर्क साधकर पुलिस टीम हरियाणा भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती वहां मिल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। दोनों को मंगलवार सुबह बहराइच लाया गया है। युवती को महिला पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरी रिपोर्ट मिलने के बाद गुमशुदगी के केस को अन्य धाराओं में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed