फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jewels stolen from temple

मंदिर से जेवरात चोरी

Thu, 08 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खरचहा गांव में स्थित दुर्गा मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने मूर्तियों के जेवर पार कर दिए। इस दौरान मंदिर परिसर में सो रहे एक ग्रामीण को भी पीटकर लूट लिया। इस दौरान एक चोर का मोबाइल मौके पर ही छूट गया। सुबह जब वह मोबाइल लेने पहुंचा तो उसे ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


सूचना के बावजूद देर से पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। गांव में सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। हरदी थाना अंतर्गत खरचहा गांव में दुर्गा मंदिर बना है। इस मंदिर में मां दुर्गा, भगवान गणेश व अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह मंदिर के पुजारी संतराम ने बुधवार की रात मंदिर में पूजा अर्चना की। इसी दौरान रेहुआ गांव निवासी जगदीश कुमार पहुंचा तो उसे वहीं सुला दिया। रात में एक बजे के आसपास मंदिर पहुंचे चोरों ने परिसर में सो रहे जगदीश की पिटाई कर 500 रुपये छीन लिए। इसके बाद मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियों के सोने के जेवरात उतार लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कुछ मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान एक चोर का मोबाइल मंदिर में ही छूट गया। भोर में मंदिर पहुंचे पुजारी संतराम को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने सूचना गांव के लोगों को दी। सुबह मंदिर परिसर में मोबाइल लेने आए व्यक्ति को ग्रामीणों ने धर दबोचा।

उसकी निशानदेही पर पास के झाड़ियों में छिपाये गये मंदिर के बर्तन व अन्य सामान बरामद हुए। सूचना थाने पर दी गई, लेकिन हरदी पुलिस काफी देर से गांव पहुंची। इससे ग्रामीण गुस्सा हो गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों को थानाध्यक्ष वेदप्रकाश ने समझा बुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उसकी पहचान हैदर अली निवासी महाराजगंज के रूप में हुई है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed