{"_id":"2d018182ff513cbb146bc27e93a0a286","slug":"jewellery-of-three-lakh-looted-from-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी से तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसायी से तीन लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 23 Jun 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सराफा व्यवसायी को तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने व्यवसायी को पीटकर तीन लाख रुपये के जेवर छीन लिए। घटना की सूचना मिलने पर इकौना व खरगूपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस एक-दूसरे का क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ती रही। घटना के करीब आठ घंटे के बाद खरगूपुर गोंडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
गोंडा जिले के खरगूपुर थाना अंतर्गत खरगूपुर निवासी जगदीश सोनी इकौना थाना क्षेत्र के वीरपुर में सराफे की दुकान करता है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह जगदीश दुकान जा रहा था। वह इकौना खरगूपुर मार्ग स्थित सीमा क्षेत्र के बलुहा पुल पर पहुंचा।
वहां पहले से मौजूद बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने जगदीश सोनी की पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। बाइक सवार बदमाश जगदीश से बैग छीनकर फरार हो गए। इसकी सूचना राहगीरों ने इकौना व खरगूपुर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची इकौना व खरगूपुर पुलिस एक-दूसरे का क्षेत्र बताकर पल्ला झाड़ रही है। घटना स्थल का पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना व थानाध्यक्ष द्वारा जायजा लिया गया है। थानाध्यक्ष इकौना अवध नारायण यादव ने बताया कि घटना स्थल खरगूपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।
इसलिए खरगूपुर पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए चाहिए। वहीं, शाम को पीड़ित जगदीश सोनी ने बताया कि घटना के करीब आठ घंटे बाद खरगूपुर गोंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।