{"_id":"f91dae5874575758233833acf95742c5","slug":"jeep-entered-in-hotel-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार जीप होटल में घुसी, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार जीप होटल में घुसी, पांच जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेश्वरगंज (बहराइच)। सत्यम नगर चौराहे पर स्थित एक चाय के होटल में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार जीप घुस गई। होटल में मौजूद पांच लोग घायल हुए हैं।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जीप को मौके पर ही फूंक दिया। इससे पहले उसमें सवार लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। घायलों को सीएचसी विशेश्वरगंज ले जाया गया है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर सत्यमनगर चौराहा पर भंगई का होटल है। शनिवार रात आठ बजे के आसपास चौराहे व गांव के लोग होटल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर होटल में घुस गई। चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भी दौड़ पड़े। इस दौरान जीप में सवार लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने होटल के अंदर से घायलों को निकाला। इसके बाद जीप में आग लगा दी। जीप किसकी है, इसका पता नहीं चल सका है।
सूचना पाकर विशेश्वरगंज पुलिस मौके पर पहुंची है। एसओ छोटक यादव ने बताया कि दुर्घटना में होटल में बैठे रामसागर, मेवाराम निवासी चमारनपुरवा, छैलू और बबलू निवासी पंडितपुरवा तथा होटल मालिक भंगई घायल हुआ है। इन सभी को विशेश्वरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
एसओ ने कहा कि अग्निकांड में जीप का नंबर जल गया है, जिससे शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीप मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।