फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   instead of senior, junior assigned as principal

जूनियर प्रवक्ता को सीनियर दिखा बना दिया प्रिंसिपल

Fri, 26 Jun 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Fri, 26 Jun 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज में वरिष्ठता सूची में हेरफेर कर उर्दू विषय की सीनियर प्रवक्ता की जगह गणित के जूनियर प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का चार्ज दे दिया दया। ये सारा खेल प्रशासनिक अधिकारियों की छांव में हुआ। संयुक्त शिक्षा निदेशक की जांच में वरिष्ठता सूची में हुए खेल का खुलासा भी हुआ है। इसके बावजूद उर्दू प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का चार्ज नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सआदत इंटर कॉलेज अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेज है। कॉलेज के प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्ति के बाद पद रिक्त चल रहा था। रिक्त पद पर ज्येष्ठता के आधार पर उर्दू प्रवक्ता खुशनुदा परवीन को प्रधानाचार्य पद का प्रभार मिलना चाहिए। विद्यालय के वर्ष 2007-08 की वरिष्ठता सूची में खुशनुदा का नाम वरिष्ठता के तहत तीसरे नंबर पर अंकित है।
विज्ञापन


लेकिन, इसमें खेल खेलते हुए विद्यालय प्रशासन ने वर्ष 2009-10 की जो वरिष्ठता सूची तैयार की, उसमें वर्ष 2007-08 की वरिष्ठता सूची में पांचवें क्रम पर अंकित गणित प्रवक्ता रामउजागर मिश्र को दूसरे नंबर पर अंकित कर खुशनुदा से वरिष्ठ दिखा दिया। साथ ही, रामउजागर को प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन देकर उनका वेतन भी पास कर दिया गया। तब से परवीन अपने हक के लिए संघर्ष कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विद्यालय के प्रबंध समिति में तहसीलदार स्वयं प्रबंधक हैं। इसके बावजूद वरिष्ठता और कनिष्ठता में हेराफेरी का खेल खेला गया है। इस मामले में पीड़ित प्रवक्ता ने माध्यमिक शिक्षा सचिव और निदेशक को पत्र भेजकर शिकायत की थी। शिक्षा निदेशक के आदेश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रभा त्रिपाठी ने मामले की जांच की तो वरिष्ठता सूची में हुए खेल का खुलासा हुआ।

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने भी माना कि खुशनुदा परवीन के हक के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट भी शासन को भेज दी। डीआईओएस से इस मामले में स्पष्टीकरण भी तलब किया लेकिन अब तक खुशनुदा को प्रिसिंपल की कुर्सी नहीं मिली।

जांच कराकर करेंगे कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि उर्दू प्रवक्ता खुशनुदा के वरिष्ठता सूची और प्रधानाचार्य के प्रभार के मामले में जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


प्रबंधक तहसीलदार बोले, हमें जानकारी नहीं
सआदत इंटर कॉलेज के प्रबंधक तहसीलदार जमाल अहमद सिद्दीकी का कहना है कि उन्हें खुशनुदा के प्रकरण की जानकारी नहीं है। पूरे मामले को पता करवाकर जांच करवाऊंगा। अगर वरिष्ठता सूची के साथ खिलवाड़ हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed