फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   illegal gun factory caught, an arrested

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 01 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
 illegal gun factory caught, an arrested
अवैध असलहा पकड़े - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चित्तौरा झील के पास चल रही एक अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए दो असलहे और उपकरण बरामद किए गए हैं। यह असलहे चुनाव में बेचे जाने के लिए बनाए जा रहे थे। 
विज्ञापन


कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव को मुखबिर ने अवैध असलहा फैक्ट्री चित्तौरा झील के निकट संचालित होने की सूचना दी थी। इस पर कोतवाल ने टीम के साथ मौके पर घेराबंदी की।
विज्ञापन


यहां एक खंडहर में अवैध असलहे बना रहे श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना अंतर्गत इकौना देहात मुर्गीफार्म निवासी मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी देहात कोतवाली के ग्राम बंदरिया बाग निवासी बुच्चा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दो तमंचे, पांच कारतूस, एक पंखा, रिंच, पाना आदि सामान बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने आर्डर पर गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच में पांच-पांच हजार रुपये पर असलहे बेचे जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed