फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal factory caught, three arrested

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2019 11:09 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Fri, 26 Apr 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
नानपारा क्षेत्र में अवैध असलहों की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। इसकी भनक लगने पर शुक्रवार को पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्धनिर्मित असलहे बरामद किए। मौके से तीन लोगों को दबोचा गया है। बरामद असलहों को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अराजकता फैलाने के लिए कुछ लोग असलहों की खरीदारी करते हैं। इसी के मद्देनजर कोतवाली नानपारा अंतर्गत भदवारा गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था।
विज्ञापन


इसकी भनक लगने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने टीम के साथ गांव में छापामारी की। पुलिस को भारी मात्रा में असलहे व उपकरण बरामद हुए। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहचान गांव निवासी बाबादीन, करौंदा गांव निवासी सुरेश उर्फ गोबरे, गुरगुट्टा निवासी साबितराम के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद असलहों को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए लोगों ने लोकसभा चुनाव में असलहों की मांग होने की बात स्वीकार की है।


ये असलहे व उपकरण हुए बरामद
पुलिस की छापामारी में असलहे व उपकरण बरामद हुए हैं। इनमें चार देशी तमंचा 12 बोर, एक देशी तमंचा 315 बोर, एक देशी तमंचा अर्द्धनिर्मित, आठ कारतूस, चार कटी नाल 12 बोर, एक अद्धी नाल 12 बोर, पांच स्प्रिंग, असलहे बनाने के उपकरण व भट्ठी को मौके पर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed