{"_id":"8dfbff5bdc621288e8ebe112283b9701","slug":"illegal-alcohal-factory-caught-three-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। थाना क्षेत्र फखरपुर के रोशनलालपुरवा ततेहरा गांव में पुलिस व स्वाट टीम ने छापेमारी करते हुए नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
यहां से तीन कारोबारियों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से भारी मात्रा में केमिकल, खाली शीशी व रैपर आदि बरामद किए गए।
आबकारी विभाग के होलोग्राम भी बरामद हुए। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
स्वाट टीम के प्रभारी संजय दूबे को मुखबिर ने सूचना दी कि फखरपुर थाना क्षेत्र के रोशनलाल पुरवा ततेहरा गांव में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है।
सूचना मिलने पर स्वाट टीम ने एसओ अनिल यादव के साथ गांव में छापेमारी की। गांव निवासी रामतीरथ के घर से 450 बंटी-बबली लेबल लगी शराब, दो ड्रम का लगभग 60 लीटर केमिकल, 143 खाली शीशी व 326 ढक्कन, 241 रैपर बिग शाट व 25 रैपर बंटी-बबली व एक बंडल टेप आदि बरामद हुए।
साथ ही आबकारी विभाग के 2015-2016 के होलोग्राम भी बरामद हुए। मौके से रामतीरथ के साथ ही कैसरगंज के कुरसंडा निवासी सुरेश यादव व कोतवाली देहात के हेमरिया निवासी रामसमुझ यादव को गिरफ्तार किया गया।
एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि यह अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से चल रहा था। इसे पकड़ने वाली टीम को एसपी सालिकराम वर्मा ने पांच हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।