{"_id":"77bedba3669e593f62bf260a01053903","slug":"hunter-arrested-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीतल के शिकारी को संरक्षित वन क्षेत्र में दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीतल के शिकारी को संरक्षित वन क्षेत्र में दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 10 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने घेराबंदी कर चीतल के एक शिकारी को दबोचा है। उसके कब्जे से मांस, खाल व असलहे बरामद हुए हैं।
एक अन्य शिकारी मौके से भाग निकला। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़ा गया शिकारी नेपाल का निवासी बताया जा रहा है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज में मंगलवार सुबह कुछ शिकारियों के घुसपैठ की सूचना वन विभाग को मिली थी।
इस पर डीएफओ आशीष तिवारी के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी गयादीन ने वन दरोगा राधेश्याम, नाथूराम त्रिपाठी समेत छह कर्मचारियों के साथ क्षेत्र में घेराबंदी कर कांबिंग शुरू की।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नेपाल सीमा से सटे रेंज के जंगल में पिलर संख्या 76-77 के निकट कुछ शिकारियों के मौजूद होने की आहट मिली।
घेराबंदी कर एक शिकारी को दबोचा गया, जबकि एक अन्य चकमा देकर घने जंगल में भाग गया। पकड़े गए शिकारी के कब्जे से चीतल का मांस और खाल मिला है।
इसके अलावा एक साइकिल, भरुआ बंदूक और गड़ासा भी मिला है। बरामद अवशेष और असलहों को सीज कर दिया गया है। शिकारी की पहचान नेपाल के बर्दिया जिला अंतर्गत ग्राम नंबर 10 वार्ड नंबर दो निवासी लालबहादुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि फरार शिकारी की पहचान रमपुरवा फकीरपुरी निवासी शिवप्रसाद के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है, साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।