फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   girl sold in circus

किशोरी को अगवा कर सर्कस कंपनी में बेचा

Mon, 03 Aug 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 03 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। किशोरी को अगवा करने फिर सर्कस कंपनी को बेचने के मामले में आखिरकार पुलिस ने सोमवार को पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की किशोरी (15) को 23 मार्च को स्कूल जाते समय नई बस्ती भोपतपुर गांव निवासी राजा बाबू उर्फ जियाउल और आलमीन फुसलाकर ने अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


किशोरी का पता न चलने पर उसके पिता ने इस बाबत जियाउल व आलमीन को नामजद करते हुए 26 मार्च को कोतवाली में तहरीर दी।

 इस बीच गांव के पूर्व प्रधान शहजाद अली ने किशोरी और जियाउल का फर्जी निकाहनामा तैयार करवा दिया। चार दिनों तक घर में नजरबंद रखने के बाद जियाउल किशोरी को लेकर बंबई चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में जियाउल किशोरी को नशे की हालत में लेकर सैय्यद सलार मसऊद गाजी की दरगाह पर लगने वाले जेठ मेले में पहुंचा। यहां उसने एक सर्कस कंपनी के मालिक के हाथ किशोरी को बेच दिया।


इसकी भनक जब लड़की के पिता को लगी तो उसने सर्कस कंपनी के मालिक के पास पहुंचकर व्यथा सुुनाई और उसकी चंगुल से बेटी को आजाद कराया।

किशोरी के पिता ने पूर्व ग्राम प्रधान शहजाद अली, जियाउल व उसके पिता अब्दुल सलाम व आलमीन के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

काफी प्रयास के बाद सोमवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी, रेप, मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक वीके शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed