फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   girl gave version

‘पड़ोसी गांव के युवक ने मुझे अगवा किया था’

Sat, 09 Jan 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 09 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मुर्तिहा कोतवाली के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा को पड़ोस के गांव निवासी एक युवक ने अपने सहयोगियों की मदद से अगवा किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के दिन ही जिले में घेराबंदी कर किशोरी को ढूंढ लिया था। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मधवापुर गांव निवासी एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।

गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है। आरोपी फरार है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा को सोमवार दोपहर बाद स्कूल से लौटते समय युवकों ने असलहे की नोंक पर अगवा कर लिया था। उसे लखनऊ ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन


छात्रा के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे जिले के थानों को अलर्ट कर चेकिंग की थी। इस दौरान कैसरगंज में अपहरणकर्ता पुलिस चेकिंग टीम को देखकर छात्रा को चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर छोड़ भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरगंज पुलिस ने किशोरी को ढूंढ लिया था। कोतवाली मुर्तिहा के प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि छात्रा को लाने के लिए उपनिरीक्षक सभाशंकर यादव की अगुवाई में टीम भेजी गई थी।


वहां से किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। वहीं किशोरी के बयान पर जमुना नगर मधवापुर निवासी जसविंदर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed