फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fraud of 14 lakh from disabled couple

बैनामा के बहाने निशक्त दंपती से 14 लाख लेकर फरार

Mon, 10 Aug 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 10 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। निशक्त दंपती ने गुजारे के लिए छह बीघा जमीन का सौदा किया था। जमीन के एवज में जमा पूंजी 13 लाख 80 हजार रुपये दिए लेकिन तहसील में लिखापढ़ी के दौरान सौदा करने वाले लोग बिना जमीन का बैनामा किए नकदी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी पता न लगने पर पीड़ित दंपती ने सोमवार देर शाम कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूदनगर बस्थनवा गांव निवासी चंद्रावती निशक्त है। उसका पति हरिश्चंद्र नेत्रहीन है। दोनों दो जून की रोटी की जुगाड़ के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती ने अपनी पुश्तैनी जमीन व कुछ अन्य मदों से 13.80 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। इसी दौरान गांव निवासी सतीश कुमार ने निशक्त दंपती को खेती योग्य जमीन खरीदवाने की बात कही।

हरिश्चंद्र और चंद्रावती को बात रास आई तो सतीश ने रामगांव थाना क्षेत्र के धर्मकुंडा निवासी अखिलेश और रामरूप से गांव में छह बीघा खेत के लिए बातचीत कराई।


13.80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। उसी के तहत सोमवार दोपहर निशक्त दंपती नकदी लेकर बैनामा करवाने तहसील पहुंचे।

यहां सतीश से हुई वार्ता के मुताबिक दंपती ने जमीन के मालिक अखिलेश, रामरूप, प्रदीप और कांती देवी को नकदी सौंप दी थी।

तहसील में शाम पांच बजे के आसपास जब लिखापढ़ी हो रही थी तभी सौदा करने वाली महिला समेत चारों लोग चाय पीने के बहाने खिसक गए।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद खोजबीन की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। ठगे जाने का एहसास होने पर चंद्रावती और हरिश्चंद्र ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed